Hindi News

Neemuch News: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

Published:
Neemuch News: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

नीमच, कमलेश सारडा। हनुमान जयंती के अवसर पे पूरे देश में हलचल रही। मंदिरों में सुबह से ही भीड़ लग गयी थी। लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ भजन कीर्तन किया। वहीँ कई जगह ढोल नगाड़े भी देखने को मिले। कुल मिलाकर हनुमान जयंती के मौके पर सभी श्रद्धालु भगवन की धूनी रमाये हुए थे। इसी क्रम में एक खबर आ रही है जहाँ लोग पूरे उत्साह के साथ हनुमान जयंती मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें – गर्मियों में खाएं पेट भर के भिंडी और जाने हैरान कर देने वाले फायदे

दरअसल खरगोन में श्री राम नवमी की शोभायात्रा में पथराव के बाद मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन आज अलर्ट मोड पर रहा। नीमच जिले के जावद में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए इस दौरान प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आया। जगह जगह पुलिस के जवान तेहनात रहे। 2 साल से कोरोना के चलते हैं सभी जुलूस धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध थे। जिसके बाद इस वर्ष धार्मिक आयोजनों में मिली छूट को लेकर जावद नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़ें – Sagar News: सूदखोरों ने एक लाख कर्जा के बदले साठ लाख का ब्याज वसूला फिर भी कर्जा एक लाख बाकी

न केवल शोभा यात्रा निकली गयी बल्कि डीजे की थाप पर भक्तगण भगवा ध्वज हाथ में लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा आस पास के क्षेत्रों में लोगों ने अपने अपने शोभा यात्रा निकली। यह त्यौहार कोरोना काल के बाद मनाया जाने वाला है। इस कारण से सभी लोग इसमें शामिल हो रहे हैं, नाच रहे हैं, गा रहे हैं , झूम रहे हैं। ईश्वर सबका भला करे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews