
Neemuch News : नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल, बीती रात अज्ञात बदमाशों ने SBI बैंक के ATM को तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे सुबह पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्राहक ने पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
सरवानिया महाराज क्षेत्र का मामला
बता दें कि यह घटना सरवानिया महाराज क्षेत्र का है। जब एटीएम से कुछ ही दूरी पर रहने वाले चौकीदार ने सुबह देखा कि शटर टूटा हुआ है तो फौरन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को लेकर जावद एसडीओपी निलेश्वरी डाबर ने बताया कि वारदात 2 से 3:15 के बीच की है। जब एटीएम शटर को काटा गया और पैसे निकाले गए। फिलहाल, कितने रुपयों की चोरी हुई है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। इस बात की जानकारी बैंक की तरफ से दिया जाएगा कि उनके द्वारा ATM मशीन में कितने रुपये डाले गए थे।
[dgv_vimeo_video id=”872077095″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

