नीमच में टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जोधपुर और जयपुर से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 11 लाख 18 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, सीपीयू, लैपटॉप, पासपोर्ट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।
Neemuch News

Neemuch News : मध्य प्रदेश का नीमच जिला आए-दिन अपराधों को लेकर चर्चा में बना रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जोकि टेलीग्राम के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा देने का वादा कर लोगों से ठगी किया करते थे। पुलिस ने जोधपुर और जयपुर से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 11 लाख 18 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, सीपीयू, लैपटॉप, पासपोर्ट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसपर टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मूखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमार कार्रवाई की गई और 8 आरोपियों को पकड़ लिया गया।

119 बैंक खाते किए गए सीज

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गिरोह जोधपुर निवासी संचालक द्वारा फॉरेक्स मनी एक्सचेंज की आड़ में संचालित किया जा रहा था। गिरोह के सदस्यों द्वारा देश के अलग-अलग स्थानों के लगभग 150 से अधिक बैंक खातों का इसमें उपयोग किया गया। बता दें कि गिरोह के 119 बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं।

जांच-पड़ताल जारी

नीमच जिले में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड की शिकायतों की जांच में भी इन खातों का उपयोग होने की बात सामने आई है। वहीं, किप्टो ट्रेडिंग एप के माध्यम से आरोपियों द्वारा करोड़ों रूपयें के USDT (क्रिप्टो करेंसी) का लेन-देन किया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच-पड़ताल की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1025683803″]

नीमच, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews