कैलाश विजयवर्गीय का हमला, I.N.D.I.A. गठबंधन का एजेंडा सनातन विरोधी, जनता देगी इन्हें जवाब, BHARAT का किया समर्थन

कैलाश विजयवर्गीय का हमला, I.N.D.I.A. गठबंधन का एजेंडा सनातन विरोधी, जनता देगी इन्हें जवाब, BHARAT का किया समर्थन

Neemuch News : कैलाश विजयवर्गीय देश को इंडिया (INDIA) की जगह भारत (BHARAT) कहे जाने के समर्थन में है, उन्होंने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंडिया अंग्रेजों का दिया नाम है हम भारतीय हैं तो भारत कहने में क्या दिक्कत है, उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं द्वारा सनातन शर्म के बारे में की गई टिप्पणी प् र्हमला करते हुए कहा कि अब ये स्पष्ट हो गया है कि संयुक्त विपक्ष इंडिया का एजेंडा सनातन विरोधी है, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्हें तो जनता ही जवाब देगी।

भारत के समर्थन में आये कैलाश विजयवर्गीय, बोले-इंडिया अंग्रेजों का दिया नाम 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संयुक्त विपक्ष के सनातन विरोधी बयान को लेकर लगातार मुखर हैं। आज नीमच जिले में जनआशीर्वाद यात्रा के पड़ाव के बाद दूसरे दिन यात्रा की जावद से शुरुआत से पहले वे मीडिया से मुखातिब हुए।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंडिया शब्द अंग्रेजों के साथ आया है अंग्रेजों के जाने के साथ इसे भी चले जाना चाहिए इंडिया नहीं भारत की मांग हर तरफ से उठ रही है सरकार इस पर विचार कर रही है।

I.N.D.I.A. गठबंधन का एजेंडा सनातन का विरोध है : कैलाश 

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन की पार्टियों के नेताओं के जैसे बयान सामने आ रहे हैं उससे समझ आ रहा है कि संयुक्त विपक्ष का उद्देश्य सनातन का विरोध है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने सनातन विरोधी बयान दिया उनका कांग्रेस के नेता भी समर्थन कर रहे हैं। यह दोहरा चरित्र है। अब उनके नेता हरि कथा जैसे आयोजन करा रहे हैं। लेकिन नकल से अक्ल नहीं आती। सुंदर भेस बनाकर तो सूर्पनखा भी गई थी जिसकी नाक काटी थी। यहाँ जो भेष बदलकर जाएगी जनता उसकी नाक काट लेगी।

कैलाश का दावा, नाराज नहीं हैंउमा भारती 

उमा भारती की नाराजगी के प्रश्न पर विजयवर्गीय ने कहा कि मेरी उनसे फोन पर बात हुई है उनकी ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। कम्युनिकेशन गेप के कारण ऐसा हुआ है। उमा भारती का भाजपा के लिए बड़ा योगदान है। वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह होना चाहिए, फिजूलखर्ची रोकने और देश के विकास के लिए यह जरूरी है।

आपको बता दें कि भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय  इन दिनों मालवा क्षेत्र में निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा में लगातार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। दूसरे दिन यात्रा की शुरुआत उन्होंने पशुपति नाथ महादेव का प्रसाद ग्रहण कर की। केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेता उनके साथ हैं। आज यह यात्रा जावद से मनासा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होती हुई देर शाम मंदसौर जिले में प्रवेश करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”861218209″]

[dgv_vimeo_video id=”861218475″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews