Neemuch News: 70 फीट गहरे कुंए में गिरा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

umaria leopard

leopard spotted on a tree in Umaria

Neemuch News : नीमच जिले के जावद तहसील में एक तेंदुआ 70 फीट गहरे सूखे कुएं में जा गिरा। जिसके बाद किसान जब अपने खेत पर पहुंचा तो उसे जानवर की गुराने की आवाज सुनाई दी और जैसे ही उसने कुंए में झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने के कारण वह इसमें असफल रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”828902455″]

दहशत का माहौल

वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से सुबह ही रेस्क्यू कर तेंदुए को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पशु स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराया गया, जिसमें पता चला कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। तब उसे गांधी सागर के जंगल में छोड़ा गया। इधर, इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था जो रेस्क्यू के बाद खत्म हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”828903139″]

तेंदुए को जंगल में छोड़ा

वन विभाग के बिट प्रभारी अशोक बैरागी ने बताया कि अक्सर गर्मी के दिनों में जंगली जानवर शिकार की तलास में गहरी खाई, कुएं में गिर जाते हैं। ऐसा ही वाकया बसेड़ी भाटी के यहां देखने को मिला। सूचना मिलते ही पूरा वन अमला रेस्क्यू में लग गया और सही सलामत तेंदुए को गांधी सागर जंगल में छोड़ दिया।

[dgv_vimeo_video id=”828902312″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews