
Neemuch News : मध्य प्रदेश का नीमच जिला आए-दिन अपराधों को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसके लिए पुलिस लगातार कार्रवाई भी करती रहती है। इसके बावजूद उनके हौसले बुलंद है। इसका एक ताजा मामला सामने आया है, जहां खनिज विभाग ने अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन लिया है। इस दौरान 6 डंपर, 3 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित लाखों रुपए की रेत जब्त की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 12 डंपर रेत जब्त किए जा चुके हैं।
रेत माफियाओं में हड़कंप
दरअसल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने यह निर्देश जारी किया है कि जिले में अवैध रेत का परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। जिसके तहत जावद डिवीजन के रतनगढ़ में यह कार्रवाई की गई। जिसके बाद से ही रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अधिकारी ने दी ये जानकारी
वहीं, खनिज अधिकारी आरिफ खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन और अवैध भंडारण को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। काफी लंबे समय से इसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद भी हुआ। केवल इतना ही नहीं, कुछ लोगों द्वारा रेत माफिया आशीष के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है।
[dgv_vimeo_video id=”1013107844″]
नीमच, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

