नीमच : नए एसपी ने संभाला चार्ज, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी, “कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”

मालवा अंचल में अफीम की खेती और उससे जुड़ी तस्करी की चुनौतियों को लेकर पूछे गए सवाल पर एसपी राजेश व्यास ने माना कि यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि, "हमारी पुलिस फोर्स ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
Neemuch New SP Rajesh Vyas takes charge

Neemuch New SP Rajesh Vyas takes charge

नीमच जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। चार्ज लेने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों और आपराधिक कानूनों (Criminal Laws) का सख्ती से पालन कराना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुलिस विभाग पूरी तरह अनुशासित रहकर काम करेगा और जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

अफीम तस्करी और अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम

मालवा अंचल में अफीम की खेती और उससे जुड़ी तस्करी की चुनौतियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने माना कि यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि, “हमारी पुलिस फोर्स ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। मेरा प्रयास रहेगा कि बेहतर से बेहतर काम किया जाए और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम कसी जाए।”

अपराधियों को दो टूक संदेश

जिले के अपराधियों के लिए अपने संदेश में उन्होंने बिल्कुल स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति गैर-कानूनी या विधि विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उस पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा, उन्होंने दृढ़ता से जवाब दिया- बिल्कुल नहीं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews