
Neemuch News : सागर में पुरानी इमारत की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के गंभीर हादसे जैसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए नीमच प्रशासन और पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। नीमच के मनासा स्थित रामनगर में एक खंडहर हो चुके मकान को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया है।
जिले में चिन्हित की गई जर्जर इमारतें
प्रशासन के निर्देश पर नीमच नगरपालिका सहित नगर परिषदों ने लगभग 30 से अधिक ऐसे भवनों को चिन्हित किया है जो जर्जर अवस्था में हैं और अधिक बारिश में खतरा बन सकते हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि बारिश के समय जिन पुराने भवन या खंडहरों से जनजीवन को खतरा हो सकता है उन्हें जमींदोज करने का अभियान प्रारम्भ किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”995865448″]
पुलिस और प्रशासन की टीम ने चलाया अभियान
गौरतलब है कि बीते दिनों नीमच शहर में बीच बाजार मौजूद एक पुराने मकान की दीवार तोड़ने की कार्रवाई की गई थी। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”995864530″]
