
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Neemuch News : बीते 29 फरवरी की सुबह एक स्कॉर्पियो नीमच फोरलेन के बायपास पर भरभड़िया फंटे के समीप क्षतिग्रस्त हालात में पलटी हुई मिली थी। कार के पास ही नीमच के पुलिस आरक्षक राजाराम जाट मृतावस्था में मिला था। जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस संदिग्ध मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया, करीब 2 महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने इस पेचिदा मामले को सुलझा लिया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल आरक्षक की मौत के पीछे वजह मादक पदार्थ अफीम डोडे के चूरे की तस्करी है। जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान के बालोतरा जिले के 5 और नीमच के रायसिंहपुरा के 1 व्यक्ति को आरोपी बनाया है। जिनमे से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। नीमच सिटी थाना अंतर्गत जवासा चौकी पर तैनात आरक्षक राजाराम जाट 29 फरवरी की सुबह अपने भाई की स्कॉर्पियो कार लेकर फायरिंग रेंज के लिए निकला था। तभी उसे राजस्थान के नम्बर वाली संदिग्ध कार दिखाई थी, आरक्षक ने स्कॉर्पियो से संदिग्ध कार का पीछा शुरू कर दिया। लेकिन कार में सवार शातिर तस्करों ने कट दिखाकर अपनी कार विपरीत दिशा में मोड़ ली। इससे आरक्षक हड़बड़ा गया और कार असंतुलित होकर पलटी खा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। और तस्करों की कार भी टकराकर क्षतिग्रस्त जो गई। इस कार में तस्कर 54 किलो डोडाचूरा लेकर जा रहे थे लेकिन उन्होंने डोडाचूरा निकाल कर घटनास्थल के समीप एक गड्ढे में छुपा दिया और कार छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले की गहन जांच कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर डोडाचूरा भी बरामद कर लिया है। 2 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। तस्करों ने डोडाचूरा नीमच के समीप गांव रायसिंहपुरा से रायसिंह कछावा से लिया था, पुलिस ने रायसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”936662987″]
