Neemuch News: लहसुन से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा कार चालक, एयरबैग खुलने से बची जान

Neemuch News: लहसुन से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा कार चालक, एयरबैग खुलने से बची जान

नीचम, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार की रात करीब 9 बजे मालखेड़ा रोड़ पर स्थित नवकार स्टोन के सामने तेज रफ्तार से आ रही एक कार RJ 09 CC 9561 (क्विड कार) लहसुन से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार ड्राइवर को काफी चोट आई है। वहां स्थित लोगों के द्वारा ड्राइवर को कार से बाहर निकाल लिया गया, और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

यह भी पढ़ें – घरेलू हिंसा के चलते बहू को घर से निकाल सकते हैं सास-ससुर: हाई कोर्ट

नीमच सिंगोली रोड पर मालखेड़ा की तरफ से तेज गति से नीमच आ रही एक क्विड कार जिसका नंबर RJ09 CC9561 है, नवकार स्टोन के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। जिसके बाद वहां स्थित रस्सी फैक्ट्री मेें कार्य कर रहें कर्मचारी राहगीरोें और नवकार स्टोन के कर्मचारियों ने आकर कार चालक को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: तहसीलदार के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

घटना की जानकारी वहां पर स्थित लोगों के माध्यम से पुलिस को दी गई। जिसके पश्चात 100 डायल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, उसके पश्चात कार चालक को जिला चिकित्सालय ले जाकर उसे उपचार दिया गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के एयर बैग भी खुल गये। एयर बैग खुलने से कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई जान-मान की हानि नहीं हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews