Neemuch News: सरपंच बलराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज, मारपीट का है आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News: सरपंच बलराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज, मारपीट का है आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News: सूत्रों के मुताबिक नीमच जिले के ग्राम पंचायत खोर के सरपंच बलराम जाट (Balram Jat) उर्फ बल्लू जाट पर नयागाँव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खोर निवासी फरियादी राजेश पिता सुरेश टेलर ने सरपंच पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

फरियादी का कहना है कि सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे साथ मारपीट की। साथ ही धमकी भी दी। जिसकी शिकायत राजेश टेलर से नयागाँव पुलिस के पास दर्ज करवाई है। बल्लू जाट के अलावा दो अन्य पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है, जिनके नाम अंकित जाट और राहुल जाट हैं।

धारा 294, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। इस मामले को लेकर अब तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews