Neemuch News: मादक पदार्थों की तस्करी वाला अपराधी गिरफ्तार, 20 हजार का इनाम था घोषित, जानें पूरा मामला

shahdol news

Neemuch News: विशेष पुलिस टीम द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने एवं जिला नीमच, मंदसौर एवं राजस्थान के चित्तोड़गढ़ जिलें के मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। टीम का नेतृत्व निरीक्षक श्री योगेन्द्र सिंह सिसोदिया ने किया। नीमच के बिसलवास बामनिया गाँव का रहने वाला कुख्यात तस्कर फतेहलाल उर्फ महावीर नागदा लंबे समय से फरार था, जिसपर 20,000 रूपयें इनाम की घोषणा भी की गई थी।

यह है पूरा मामला

दरअसल, थाना नीमच केंट की टीम द्वारा दिनांक 26 दिसंबर, 2022 को 25 वर्षीय भुपेन्द्र (जो निमानिया जिला, बाडमेर राजस्थान का निवासी है) और भरतराम (निवासी रेबारियों की ढाणी ग्राम मिठौडा जिला बाडमेर राजस्थान) के पास से कुल 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया था। जिसके बाद मौके पर आरोपी फतेहलाल उर्फ महावीर नागदा पिता शांतिलाल नागदा पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था। उसके पदार्थ तस्करी के अपराधों में संलिप्तता के कारण पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर पुर्व से 20,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। वो जिला नीमच, मंदसौर एवं राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिलें के निम्न अपराधों में फरार चला आ रहा था।

दो थाना प्रभारियों द्वारा बनाई स्पेशल टीम

थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया और थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक अजय सारवान के नेतृत्व में दोंनो थाना की विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम द्वारा द्वारा अपने मुखबीर तन्त्र को मजबूत कर तकनीकी आधार पर आरोपी की सघन और सम्भावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही थी। आज 9 जनवरी 2023 को विशेष टीम को आरोपी से जुड़े कुछ मे विश्वसनिय सूचना प्राप्त हुई। जिसके आधार पर आरोपी को  बिसलवास बामनिया गाँव के जंगलो से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से थाना नीमच केन्ट की घटना और साल 2020 में थाना बघाना की घटना के सम्बन्ध मे पुछताछ जारी है।
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews