
Neemuch News : नीमच जिले की जावद तहसील के ग्राम पंचायत खातीखेड़ा के ग्वालियर कला गांव में दोपहर के समय बिजली के शार्ट सर्किट के चलते अचानक से भीषण आग लग गई। जिससे भारी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण बिजली के तार टूटने से किसान के गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई।जिससे उसके खेत मे रखा सारा चारा, भूसा, और सूखला पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
यह है पूरी घटना
बता दें कि अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूट जाने आग लग गई और कुछ ही देर में किसान ठाकुर राघवेंद्रसिंह के खेत में रखें हुए लगभग 150 बीघा से भी अधिक का चारा,भूसा,सूखला व सिंचाई के रखे हुए पाइप पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौका स्थल पर विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीणों की सूचना पर रतनगढ़ से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
[dgv_vimeo_video id=”819115032″]
ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने का मुख्य कारण बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की ये तीसरी चोथी घटना हो गई है। पहले कि घटनाओं में किसान के गेहूं जलकर राख हो गए थे। जिसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग में दे दी गई थी। उसके बाद भी कर्मचारियों के द्वारा मेंटेनेंस कर तार को ऊंचा नहीं किया गया थाl
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”819115450″]
