Neemuch News : चरित्र पर संदेह कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की और मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने चरित्र शंका को लेकर मोबाइल की चार्जर से केबल से गला दबाना स्वीकार किया है।
neemuch news

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कनावटी में बीते दिनों हुई हत्या का पुलिस ने 4 दिन में पर्दाफाश कर दिया है। चरित्र शंका को लेकर पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 21 जून 2024 की रात्रि को विनोद ने पत्नी हिना उर्फ हेमलता के साथ चरित्र शंका को लेकर झगडा किया था। हिना उर्फ हेमलता को चरित्र शंका को लेकर मोबाइल चार्जर की केबल से गला दबा कर विनोद ने हत्या कर दी है। मृतिका के भाई ने जब सुबह आवाज लगाई तो हिना उर्फ हेमलता ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा खोलकर देखा तो विनोद नहीं दिखा व हिना चित अवस्था में पडी होकर उसकी नाक से झाग नुमा लाल रंग का व सफेद रंग का पदार्थ निकल रहा था। हिना को आवाज लगाई तो हिना नहीं बोली।

[dgv_vimeo_video id=”967830573″]

मिथुन ने हाथ लगाकर हिना को उठाने का प्रयास किया तो हिना का शरीर व हाथ कडक हो गया था। तथा उसकी सांस भी नही चल रही थी तथा हिना मृत अवस्था में पड़ी थी। विनोद पत्नी हिना के साथ रात्रि में कमरे में सो रहा था। जो सुबह कमरे में नहीं था। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की और मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने चरित्र शंका को लेकर मोबाइल की चार्जर से केबल से गला दबाना स्वीकार किया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”967834745″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews