Neemuch News : जावद पुलिस को मिली सफलता, 75 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

neemuch police

Neemuch News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीमच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ जावद पुलिस ने 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे फाटक हाईवे फोरलेन रोड कृष्णा भोजनालय होटल के सामने नयागॉव के पास से एक कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। पुलिस की टीम ने नाकाबंदी करते हुए आई-20 कार क्र. आरजे.-13-सीडी-1149 को रोका गया। फिर कार को चेक किया गया तो डिक्की में 03 कालें कट्टों में छुपाकर कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया गया है।

पुलिस ने वाहन चालक सुरेन्द्र पिता शम्भु नायक उम्र 23 वर्ष नि. बुढ तहसील गंगरार जिला चित्तौडगढ राजस्थान व दूसरा आरोपी लखन पिता मदनलाल जाति एरवाल उम्र 23 वर्ष नि. उडवा तहसील गंगरार जिला चित्तौडगढ राजस्थान के कब्जे से जप्त कर मौके से गिरफ्तार कर वाहन चालक व उसके साथी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews