
Neemuch Corruption News : भ्रष्टाचार पर सरकार के लगातार एक्शन के बाद भी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत (Bribe) लेने से नहीं घबराते। उन्हें ना तो अपनी प्रतिष्ठा जाने का डर है और ना ही नौकरी पर खतरे की चिंता। इसी क्रम में नीमच जिले के जावद में आज उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 के रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार नीमच जिले के जावद एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 एसडीएम रीडर कालूलाल खैर को उज्जैन लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। फिलहाल लोकायुक्त एसपी के निर्देशों पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने जावद पहुंचकर एसडीएम के रीडर सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी कालूलाल खैर को 30,000 की रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”783892788″]
लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया जावद एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 कारूलाल खैर ने आवेदक मोहम्मद हारुन नील घर ग्राम उमर सिंगोली द्वारा आवेदन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग अनिल विश्वकर्मा को देकर बताया कि ग्राम अथवाखुर्द तहसील सिंगोली की संयुक्त स्वामित्व की 20 बीघा भूमि मेरे भाई अल्ताफ हुसैन और उसकी पत्नी द्वारा ₹9,00,000 में सौदा कर दिया है। इस संबंध में मैंने एसडीएम कार्यालय जावद में शिकायत की तो वहां के बाबू कारूलाल खैर क्रेता और विक्रेता को नोटिस जारी करने और मेरी शिकायत पर कार्यवाही करने के लिए ₹30,000 की मांग कर रहे हैं। शिकायत पर से उक्त मांग को वेरीफाई कराया गया तथा इसके बाद 23 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय जावद के सहायक ग्रेड 3 कारूलाल खैर को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ मौके पर पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”783891847″]
