Neemuch News : किसान के खेत पर बने बाड़े मे लगी भीषण आग, भूसा जलकर हुआ राख

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से व राजस्व विभाग की सूचना पर रतनगढ़ से पहुंचीl फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया l
neemuch fire

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ ग्राम जाट में अचानक से बिजली के शार्ट सर्किट के चलते तार टूटने से किसान के खेत पर बने बाड़े मे भीषण आग लग गई। जिससे पशुओं के लिए रख रखा भूसा जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में काबू पाया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास अचानक से बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूट जाने से आग लग गई। कुछ ही देर में किसान शंकर लाल पिता जोधराज व रामचंद्र पिता जोधराज गुर्जर के खेत पर बने बाड़े में पांच ट्राली मक्का की कड़प व तीन ट्राली गेहूं का शुखला और दो ट्राली मक्का की कुटी व कुछ फुवारा पाइप पूरी तरह से जलकर राख हो गए l

[dgv_vimeo_video id=”941666983″]

[dgv_vimeo_video id=”941667457″]

आगजनी से जलकर राख हुए भूसे की कीमत लगभग 25 से 30 हजार ₹बताई जा रही है l आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से व राजस्व विभाग की सूचना पर रतनगढ़ से पहुंचीl फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया l गनीमत रही की समय रहते हुए ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो पास में ही रखें भूसा और पशुओं को भी आग अपनी चपेट में ले लेतीl

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”941667797″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews