Neemuch News : पुलिस की वर्दी पहनकर डोडाचूरा तस्करी व अवैध वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Neemuch News : नीमच जिले में फर्जी तरीके से पुलिस बनकर डोडाचूरा तस्करी व अवैध वसूली करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी एनडीपीएस मामलों में फरार था, जो पुलिस बनकर रोड़ पर लोगों से अवैध वसूली व तस्करी कर रहा था।

यह है मामला

झारड़ा चौकी प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया कि, मुखबिर सूचना पर पुलिस ने झारड़ा रेतम नदी पुलिया से एक आल्टो कार क्रमांक आरजे 24 सीए 2813 को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर दादाराव पिता रोडिलाल बंजारा निवासी गोपालपुरा थाना नारायणगढ़ को पकड़ा। साइन पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। वहीं फनीश शर्मा नाम के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भारत सरकार के मोनो की प्लेट लगा रखी थी। शोल्डर पर म.प्र. पुलिस के बेज लगा रखे थे। पुलिस का काला बेल्ट, काले जूते के अलावा कमर पर देशी पिस्टल लगा रखा थी व एक जिंदा राउंड पुलिस ने बरामद किया। पिस्टल बिना लाइसेंस की है।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी मल्हारगढ़ के फोरलेन पर व क्षेत्र में रेत के टेक्टरों से अवैध वसूली करता है। पुलिस का कहना है कि, वह कार से डोडाचूरा तस्करी भी करता है। क्योंकि आरोपी एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी है। जो क्षेत्र में नकली पुलिस बन कर घूम रहा था। मामले में पुलिस ने 170,171 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एनडीपीएस मामले में आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि, आरोपी रतलाम जिले के रिंगनोद थाने में 2023 में 8/15 के मामले व मनासा के कंजार्डा चौकी में एनडीपीएस के मामले में फरार था। जिसे पुलिस ने फर्जी पुलिस में पकड़ा है। आरोपी ने चार पांच साल पहले राजस्थान मारवाड़े डोडाचूरा लेने आये युवक से 10 हजार में देशी कट्टा लिया था

झारड़ा चौकी प्रभारी मनोज गर्ग ने कहा कि पुलिस की वर्दी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। देशी पिस्टल भी बरामद हुई। आरोपी रिंगनोद व कंजार्डा थाने में एनडीपीएस के मामले में फरार था। दो दिन का रिमांड मिला है, और पूछताछ करेंगे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews