Neemuch News : तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा संपन्न

JEE Mains 2024

Neemuch News : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2022 शहर के तीन केन्द्रों पर रविवार को दो पालियों में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना ने शासकीय सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 एवं उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर, अपर कलेक्टर को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली।

परीक्षा दो पाली में हुई संपन्न

बता दें कि एसडीएम के नेतृत्व में गठित गए किए गए उड़न दस्तों ने परीक्षित केंद्रों का निरीक्षण का स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा आयोजन का जायजा लिया। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फाॅर्स तैनात रहा।

एमपीपीएससी 2022 प्रारंभिक परीक्षा प्रथम पाली में कुल 1377 परीक्षार्थियों में से 1028 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होकर परीक्षा दी इसी तरह द्वितीय पाली में कुल 1377 परीक्षार्थियों में से 1021 परीक्षार्थी उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews