Neemuch News : रात्रि गश्त पर निकले एसपी, कानून व्यवस्था का जाना हाल

Neemuch News : रात्रि गश्त पर निकले एसपी, कानून व्यवस्था का जाना हाल

Neemuch News : रात में नीमच कितना सुरक्षित है, गश्त की क्या स्थिति है, यह देखने के लिए जिले के नए पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी रात्रि गश्त देखने निकले। उन्होंने शहर के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करते हुए नीमच से लगे अंतर जिला बार्डर का दौरा भी किया। रात्रि गश्त में तैनात सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। गश्त के फिक्स प्वाइंट पर जाकर जवानों की सजगता को देखा। साथ ही उन्होंने थाना नीमच क्षेत्र के सभी गश्त प्वाइंट को चेक कर तैनात अधिकारी व जवानों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए।

लोगों का पुलिस के प्रति बढ़ा भरोसा

बता दें कि जिले में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस नए-नए प्रयोग भी कर रही है वहीं नए एसपी के आने के बाद से ही जिले में बेहतर पुलिसिंग दिखाई दे रही हैं साथ ही जिले के नए पुलिस कप्तान अमित तोलानी काम के प्रति बहुत सख्त हैं, इधर शाम होते ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मचारी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में पैदल भ्रमण पर निकलते हैं साथ ही वाहन चेकिंग करते हैं और इसके साथ ही लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ रहा है।

बात दें कि आज शाम के समय फवारा चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी कर रहा था उस दौरान पुलिस कप्तान निकल रहे थे तो पुलिस कप्तान अमित तोलानी ने अपने वाहन को रोककर काफी देर तक ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी से बातचीत की, साथ ही साथ उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews