नीमच: मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद

नीमच

नीमच, कमलेश शारदा। नीमच (neemuch) जिला पुलिस कप्तान सूरज कुमार वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थो (illegal drug) की तस्करी (trafficking) की रोकथाम के लिए अभियान (campaign) चलाया जा रहा है। जिसके तहत मनासा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस (police) ने दो कारों से भारी मात्रा में डोडाचूरा (doda chura) जब्त किया है। साथ ही मोके से आरोपियों को भी गिरफ्तार (arrest) किया है।

यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश में एक्टिव केस 23 हजार, सीएम बोले- एक साथ सब Unlock नहीं वरना बिगड़ेगी स्थिति

जानकारी के अनुसार बीती रात मनासा थाना प्रभारी केएल दांगी को मुखबिर ने सूचना दी कि दो कारों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है, और कार नीमच की और जाने वाली है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने खेल मैदान के सामने कुंडखेड़ा पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने कार क्रमांक- एमपी.44.सीए.0052 और दूसरी कार क्रमांक- एमपी.20.सीई.1501 को रोकने का प्रयास किया, तो 1501 के कार चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

यह भी पढे़ें… मारुति ईको वैन के साइलेंसर पर रहती थी चोरों की नजर, ये है इसकी बड़ी वजह

इस दौरान पुलिस आरक्षक अनील धनगर घायल हो गए। जब पुलिस टीम उन्हें संभालने लगी, तो कार चालक विशाल पिता मानसिंह गुर्जर निवासी लसुड़िया आंत्री कार छोड़ मौके से फरार हो गया। साथ ही दूसरे आरोपी चालक कन्हैयालाल पिता रामेश्वर गुर्जर 26 निवासी ग्राम लसुड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाही के दौरान मनासा पुलिस ने दोनों कारों से 1 क्विंटल 24 किलों डोडाचूरा बरामद कर दोनों कारों को जब्त किया है।

नीमच

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 353, 332, भादवि की धारा 132/177 मोटर व्हीकल एक्ट और एनडीपीएस की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews