
Neemuch News : मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस द्वारा अवैध नशीला मादक पदार्थ की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 23 ग्राम एमडी और 375 ग्राम अल्प्राजोलम जब्त हुए हैं। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
मुखबिर से मिली सूचना
बता दें कि पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत, पुलिस की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध नशीला मादक पदार्थ का परिवहन कर रहा है।
पूछताछ जारी
जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर चेकिंग अभियान चलाई। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जो बैग में नशीले पदार्थ को रखकर बेगू राजस्थान की तरफ ले जा रहा था। तस्कर के पास से गिरफ्तार जब्त हुए पदार्थ की कीमत लगभग 13 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया है।
नीमच, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

