Neemuch पुलिस की कार्रवाई, IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Police Arrest Crime

Neemuch News : इन दिनों देशभर में IPL की धूम है। इसी बीच नीमच पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस की टीम ने IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से मोबाइल, सट्टा पर्ची, 2500 रूपये नगद सहित एक रजिस्टर बरामद किया गया है। जिसमें ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब पाया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

सदर बाजार का मामला

दरअसल, मामला कुकड़ेशवर स्थित सदर बाजार का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि संजय पिता अमृत पंचोली की दुकान में सट्टा अंक लगाया जा रहा है। जिसके बाद टीम का गठन कर मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। इस दौरान संजय पंचोली, सुरेश मालवीय, कल्लू उर्फ़ बाबू माली को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, तीनों के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।

चलाया जा रहा धरपकड़ अभियान

लोक सभा चुनाव के मध्य नजर नीमच पुलिस की पैनी नजर हर एक अवैध गतिविधियों पर बनी हुई है। किसी भी तरह के अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत ही कार्रवाई कर रही है। वहीं, एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन पर जिले में जुआ सट्टा धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत, कुकड़ेशवर थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी ने यह सफलता हासिल की है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews