नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 किलो 500 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 किलो 500 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नीमच, कमलेश सारडा | नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के बड़े स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 14 किलो 500 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही, एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में रखा गया है, जिससे पुछताछ जारी है। इस दौरान आरोपी ने कई सारे राज पर पर्दा हटा दिया है। बता दें कि पुलिस ने प्रतापगढ़ के स्मैक तस्कर अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 30 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद सभी स्मैक माफियाओं में हडकम्प मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें – दिवाली की बची सोनपापड़ी से बनाए 5 स्वादिष्ट डिश, तरीका बेहद आसान, स्वाद में भी बेहतरीन, यहाँ जानें 

इस मामले में थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि, ‘असम के गोहाटी से लाई गई 14 किलो 560 ग्राम स्मैक के आरोपी शाहरुख से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने कई सारे खुलासे किए, जिसने सभी को चौका दिए। दरअसल, शाहरुख ने बताया कि, वह प्रतापगढ के अब्दुल कादिर सिद्दीकी को ये स्मैक देने जा रहा था। जिसके आधार पर नीमच पुलिस ने अब्दुल कादिर सिद्दीकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर 30 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें – Rashifal 23 October 2022 : मिथुन-वृश्चिक-सिंह को धनलाभ पदोन्नति प्रतिष्ठा का लाभ, मकर-कुंभ रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल 

पुलिस की पूछताछ में इस बात का भी खुलासा किया कि, असम से बड़े पैमाने पर अन्य राज्यों में स्मैक पहुंचाई जाती है। स्मैक माफिया घरेलू व अन्य सामग्री से भरे ट्रकों में दस-दस किलो के पैकेट बना कर रख देते है, जिसके बाद वह ट्रक जिस राज्य में जाती है। वहां स्मैक माफिया उसको उतार लेते है, ऐसे में एक बड़ा खुलासा नीमच पुलिस ने किया है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते है कि कितने बड़े पैमाने पर स्मैक का कारोबार किया जा रहा है और कितनी तेजी से असम राज्य से इसका विस्तार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Honor 80 और Honor 80 Pro+ जल्द होंगे लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा! यहाँ जाने डीटेल 

मुखबिर की सूचना पर नीमच सिटी थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत और टीम ने फोरलेन बायपास पर एक कार की तलाशी ली थी। जिसके बाद कार सें खतरनाक नशीले पदार्थ स्मैक की खेप बरामद हुई थी। वहीं, शाहरूख के खुलासे के बाद ये तो साफ हो गया है कि अन्य राज्यों से मादक पदार्थ यहां लाया जा रहा है, जिसे लेकर विभिन्न जांच एंजेसियों व पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र मजबूत कर इस पूरे मादक पदार्थ के रैकेट का भंडाफोड़ कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, मिलेगा इस भत्ते का लाभ, वेतन में होगी वृद्धि, आदेश जारी 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews