Neemuch पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुलाब गैंग के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

कृषि उपज मंडी में पिछले कई समय से उपज की चोरी का मामला सामने आ रहा था। इस चोरी की घटना को अंजाम गुलाब गैंग के सदस्यों द्वारा दी जा रही थी।
Neemuch

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.एस. सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने लाल गुलाब गैंग के चार अरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।

काफी दिनों से तलाश कर रही थी पुलिस

आपको बता दें नीमच जिले के कृषि उपज मंडी में पिछले कई समय से उपज की चोरी का मामला सामने आ रहा था। इस चोरी की घटना को अंजाम लाल गुलाब गैंग के सदस्यों द्वारा दी जा रही थी। वहीं, इन गिरोह के सदस्यों को काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बघाना पुलिस की सक्रियता के चलते गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दबिश देकर आरोपियों को किया गिरफ्तार

बघाना पुलिस के लाल गुलाब गैंग के पकड़े गए आरोपियों में फरहान पिता हुसैन खां उम्र 30 साल निवासी स्कीम नंबर 8 बघाना, समीर उर्फ उल्लू उर्फ सुल्तान पिता रशीद उम्र 25 साल निवासी पठारी मोहल्ला बघाना, साबिर पिता असलम पठान उम्र 30 साल निवासी स्कीम नंबर 8 बघाना और इरफान उर्फ झाड़ू पिता रफीक खां उम्र 22 साल निवासी कब्रिस्तान रोड बघाना शामिल हैं। इन चोरों को पुलिस द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews