
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आगामी त्योहार डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी और अन्नत चतुर्दशी को लेकर पुलिस टीम अलर्ट मोड पर है। दरअसल, इन दिनों शांति और सुकून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। साथ ही, फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। इसके अलावा, पूरे जिले में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे लगाई जा रहे हैं। जिसके जरिए होने वाले हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
आज की गई सर्चिंग
आज यानी 13 सितंबर को जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग भी की गई। जिसमें मुख्य बाजार और धार्मिक स्थल शामिल थे। इसे लेकर अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई की 24 * 7 कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस की जनता से अपील
वहीं, पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या विवादित पोस्ट ना शेयर किया जाए और ना ही ऐसे पोस्ट पर ध्यान दिया जाए, बल्कि इन अपवाहों पर ध्यान न देते हुए किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए। जिससे समय रहते अप्रिय चीजों पर रोक लगाई जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”1009211718″]
नीमच, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

