Neemuch News: पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे 16 ट्रैक्टरों को जब्त, जानें क्या है पूरा मामला…

Neemuch News: पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे 16 ट्रैक्टरों को जब्त, जानें क्या है पूरा मामला…

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अवैध उत्खनन परिवहन, भंडारण को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चीताखेड़ा-नीमच रोड़ पर चलने वाले अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई।

16 ट्रैक्टरों को किया जब्त

दरअसल, रविवार को सुबह जीरन तहसीलदार एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चीताखेड़ा-नीमच रोड़ दबिश दी। जहां अवैध परिवहन करते हुए मिट्टी से भरे 16 ट्रैक्टरों को जब्त किया और जीरन थाना परिसर में रखा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कृषि भूमि को किया जा रहा बंजर

सरकार द्वारा कृषि योग्य भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश में कम हो रही अन्न उत्पादन क्षमता पर सरकार चिंता भी जताती है। इसी को ध्यान में रख कर कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती है। कम भूमि में अच्छी उपज हो, लेकिन जब खेती करने योग्य भूमि ही नहीं बचेगी तो लोगों को एक-एक दाने के लिए मोहताज होना पड़ेगा। मिट्टी खोदकर कृषि भूमि को लगातार बंजर किया जा रहा है।

खनन नियमों का खुलेआम उल्लंघन

आपकों बता दें कि ईट भट्टा मालिकों को कृषि योग्य भूमि से मिट्टी निकालने के लिए खनन विभाग से पर्मिशन दी जाती है। लेकिन इसके पहले ही अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी जाती है। बावजूद इसके नियमों को ताक पर रख भूमि की मिट्टी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews