
Neemuch News : नीमच में शहर के भू माफियाओं की नजर अब ग्राम कनावटी की सरकारी जमीनों पर पड़ चुकी है। बता दें कि सरकारी जमीन हड़पने की तैयारी चल रही है। पहले से गांव के चारों ओर भू माफियाओं का कब्जा है। अब शहर के कुछ भूमाफिया मिलकर ग्राम कनावटी की श्मशान की जमीन हड़पने की तैयारी कर रहे है। महू-नसीराबाद सड़क किनारे स्थित 8 बीघा की बेशकीमती जमीन हथियाने के लिए कूटनीति की जा रही है।
मामला कोर्ट में विचाराधीन
दरअसल, नीमच में निवासी मनोरमा ने प्रशासन से कनावटी के सर्वे नंबर 569 की जमीन खेती के लिए मांगी थी। जिसके बदले ग्राम नेवड़ स्थित जमीन देने का प्रस्ताव रखा था लेकिन प्रशासन ने उसे ठुकरा दिया तो प्रशासन पर नामांतरण के लिए उनपर दबाव बनाया गया। राजस्व मंत्री से मिलकर उनके लेटर पेड पर जमीन देने की अनुशंसा लिखवाई। फिर भी बात नहीं बनीं तो बेवजह मामले को घसीट कर न्यायालय ले जाया गया, जहां साल 2008 से मामला अटका हुआ है।
मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन
बता दें कि माफियाओं की नियत खराब-उधर कृषि उपज मंडी कनावटी से आगे ग्राम चंगेरा में बनकर तैयार हो चुकी है। इधर कनावटी से पहले मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है। कलेक्टर, तहसील तथा जिला पंचायत कार्यालय सहित कोर्ट का निर्माण भी कनावटी मार्ग पर ही हो रहा है। ऐसे में भू-माफियाओं की नियत कनावटी की जमीन पर खराब हो रही है। सरकारी जमीन हथियाने के लिए हर पैंतरा अपना रहा है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

