सिंगोली तहसीलदार ने यूरिया खाद से भरे एक ट्रक को किया जब्त, ड्राइवर मौके से फरार

सिंगोली तहसीलदार ने यूरिया खाद से भरे एक ट्रक को किया जब्त, ड्राइवर मौके से फरार

नीमच, कमलेश सारडा | मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली तहसील ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, ताल पंचायत के समीप के गांव पाटन में आज सुबह तहसीलदार पहुंचे। वहां पर खाद से भरा एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें यूरिया खाद रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार, यह खाद अवैध तरीके से गांव में लाया जा रहा है और उसे अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। अवैध खाद से भरे ट्रक को पकड़ा

यह भी पढ़ें – Rashifal 13 November 2022 : मेष कुंभ और मीन राशि को पदोन्नति, धन लाभ, यात्रा के योग, मिथुन सहित 3 राशियां रहे सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल 

तहसीलदार शत्रुधन चतुर्वेदी ने बताया कि, उन्हें खाद की अवैध खरीद फरोख्त की खबर मिली थी। जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मौकास्थल पर पहुंचे। जहां एक ट्रक में खाद मौजूद थे, जिसे अवैधानिक तरीके से बेचा जा रहा था लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। साथ ही, तहसीलदार चतुर्वेदी ने ये भी बताया कि, यहाँ खाद को 400 से 450 रुपये तक में बेचा जा रहा था, जिसे घटनास्थल से जब्त कर लिया गया है। वहीं, मामले में खाद को जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें – हेरा-फेरी में कार्तिक की एंट्री से निराश हुए फैंस, फिल्म में हुई अक्षय की वापसी की मांग

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews