
Neemuch News : महाशिवरात्रि का महापर्व 18 फरवरी को है। महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की पूजा- आराधना करने पर शिव भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महाशिवरात्रि पर शिवभक्त दिनभर व्रत रखते हुए शिव मंदिरों में शिवलिंग पर भगवान शिव की प्रिय चीजें भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमीपत्र, गंगाजल और दूध-दही अर्पित करते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का महापर्व 18 फरवरी को है। इसी कड़ी में नीमच जिले में भी इस पावन अवसर पर नगर में भी शाही सवारी निकाली जाएगी। जिसे लेकर सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।

बारीकी से किया निरीक्षण
इसी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश और एसडीओपी रामतिलक मालवीय सिंगोली पहुंचे। जहां उन्होंने शाही सवारी के दौरान पुष्प वर्षा हेतु आने वाले हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड व नगर में शाही सवारी मार्ग पर पैदल चलते हुए सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें वाहन आवागमन, पार्किंग, जेबकतरों को लेकर विशेष व्यवस्था, भीड़ को नियंत्रण सहित सभी प्रमुख विषयो पर स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए।
आवश्यक दिशा- निर्देश
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजकुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए। साथ ही, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मि बाड़ी वार्न कैमरों का प्रयोग करें और ड्यूटी में लगे सभी उपनिरीक्षकों के पास वायरलेस सेट आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

