एसपी ने रोक दी अपर कलेक्टर की गाड़ी, ड्राइवर को दी समझाइश, स्कूली बच्चों के साथ चलाया जागरूकता अभियान

एसपी ने रोक दी अपर कलेक्टर की गाड़ी, ड्राइवर को दी समझाइश, स्कूली बच्चों के साथ चलाया जागरूकता अभियान

नीमच, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। इन्हीं दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नीमच (Neemuch) पुलिस और यातायात विभाग ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। यातायात विभाग और पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर फव्वारा चौक पर यह कैंपेन चलाया।

इस अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी मोहन भरावत, एसपी सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चों ने मिलकर वहां से गुजर रहे दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान जो लोग हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए हुए थे उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित भी किया गया।

Must Read- आईएएस अशोक शाह के विवादित बयान पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का तंज, कही ये बात

जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था और सीट बेल्ट नहीं लगाया गया था उन्हें रोककर शपथ दिलाई गई और परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने की समझाइश दी गई। अभियान के दौरान अपर कलेक्टर नेहा मीणा की गाड़ी भी वहां पर पहुंची। इस दौरान गाड़ी के ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगाया हुआ था। यह देखकर पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने तुरंत ही गाड़ी को रुकवा कर चालक को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी।

यातायात जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सूरज वर्मा ने कहा कि शहर में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए ही स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से पहले स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद फव्वारा चौक पर आने जाने वाले नागरिकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। नियमों का पालन नहीं करने वालों को शपथ भी दिलाई गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews