Neemuch News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जिले को दी एक और नई सौगात, रेलवे लाइन के लिए 5 करोड़ से ज्यादा रुपए की दी स्वीकृति

भोपाल को मिला IT पार्क, HLBS फैक्ट्री का उपहार, 2025 में ‘मेड इन इंडिया’ चिप उत्पादन के लिए तैयार

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले को रेलवे की तरफ से एक और नई सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीमच सिंगोली, बेगू रावतभाटा-कोटा में नई रेलवे लाइन के लिए 5 करोड़ से ज्यादा रुपए की स्वीकृति दे दी है। इस मामले को लेकर संसाद सुधीर गुप्ता ने बताया कि फाइनल लोकेशन के लिए 5 करोड़ 3 लाख की राशि की स्वीकृति मिल गई है।

फाइनल सर्वे का काम जल्द होगा शुरू

वहीं रेलवे लाइन की सौगात को लेकर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि जल्द ही फाइनल सर्वे का काम शुरू होगा। साथ ही कहा कि नीमच को एक ओर सौगात मिलने जा रही है, जिसको लेकर मन मे बड़ी प्रसन्नता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी को देश भर के रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन में शुमार किया। उसमें नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र के स्टेशनों को भी जोड़कर नीमच-मंदसौर वासियों को नई सौगात दी गई। वहीं इसके बाद अब एक और नई सौगात रहवासियों को मिलने जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”917511765″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews