Neemuch News: अफीम की फसल पर आने लगे सफेद फूल, फरवरी महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में लगेगा डोडा पर चीरा

Neemuch News: अफीम की फसल पर आने लगे सफेद फूल, फरवरी महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में लगेगा डोडा पर चीरा

Neemuch News : नीमच में ‘काले सोने’ की खेती यानी अफीम की फसल पर सफेद फूल आने लगे हैं। दरअसल, खेतों में अन्य फसलों के बीच चारों तरफ से सुरक्षा घेरे में अफीम के पौधों पर खिले फूल सफेद कालीन जैसे दिखाई देने लगे हैं। बता दें कि जैसे-जैसे पौधों से फूल गिरते जाएंगे, इन पर डोडा (फल) दिखने लगेगा। वहीं, किसानों की मानें तो फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में डोडा पर चीरा लगाने और अफीम निकालने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

लाइसेंसी किसानों को दिए जाते हैं पट्टे

केंद्र सरकार द्वारा अफीम की खेती के लिए नीति जारी की जाती है। जिसके तहत दीपावली के पहले लाइसेंसी किसानों को पट्टे दिए जाते हैं। इसके अलावा, नारकोटिक्स विभाग द्वारा नीमच व मंदसौर में सबसे ज्यादा अफीम की खेती के लिए पट्टे जारी किए जाते हैं। इसके बाद इसकी बुआई शुरू हो जाती है लेकिन इस साल सीपीएस पद्धति के लाइसेंस देरी से जारी हुए थे। जिस कारण कई जगह पट्टे जारी करने में भी देरी हुई थी, जहां समय पर बुआई हो गई थी वहां 50 से 70 फीसदी तक पौधों पर फूल आ चुके हैं और जहां देरी से पट्टे जारी किए गए वहां 25 से 35 फीसदी पौधों पर फूल आए हैं।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews