निवाड़ी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई क्रेटा कार, मौके पर ही हुई तीन की मौत, एक घायल

निवाड़ी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई क्रेटा कार, मौके पर ही हुई तीन की मौत, एक घायल

निवाड़ी, आशीष दुबे | मध्य प्रदेश के निवाड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों का मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात को 10 बजे के करीब हुआ था और इतना भीषण था कि सुबह 4 बजे तक शवों को कार से निकालने के लिए पृथ्वीपुर पुलिस जद्दोजहद करती रही।

[dgv_vimeo_video id=”767532118″]

यह भी पढ़ें – Teacher Recruitment: केन्द्रीय विद्यालयों में निकली 4014 पदों पर भर्ती, 16 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स 

मामला निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील के विशनपुरा का है। जहां शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दें एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार में चार युवक सवार थे जो कहीं से पार्टी करके नेगुआ से पृथ्वीपुर लौट रहे थें। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों के नाम विनोद यादव उम्र 45 वर्ष निवासी कनौरा, दीपक यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सरसौरा, नरेंद्र यादव उम्र 27 वर्ष निवासी मोहनपुरा और घायल का नाम साहब सिंह यादव, उम्र 35 वर्ष निवासी मोहनपुरा बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”767532182″]

यह भी पढ़ें – Happy Birthday Virat Kohli : आखिर कैसे बने कोहली इतने “विराट”, 34 साल के हुए रन मशीन, मां बनीं प्रेरणा, जानें उनसे जुड़े दिलचस्प रिकॉर्ड 

वहीं, घटन की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर SDOP संतोष पटेल, SI संदीप यादव, जोली सिंह मरावी, कुमार शानू आदि  पुलिस की पुरी टीम घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी से शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया। शवों का रेस्क्यू करने में पुलिस को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। SDOP संतोष पटेल बिजली विभाग में फोन लगाते रहे लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जब ग्रन्डर चलना बन्द हो गया तो पुलिस अपने स्तर पर ही गैस कटर खोजकर लाई और रात में ही जेसीबी की व्यवस्था की गई। इस दौरान एक भी जनप्रतिनिधि मौके पर योगदान देने नहीं पहुंचा और पुलिस पूरी रात संघर्ष करती रही।

[dgv_vimeo_video id=”767532358″]

यह भी पढ़ें – Accident on Yamuna Expressway: बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, दूल्हे के पिता-जीजा समेत एक छोटी बच्ची की हुई मौत, अन्य घायल 

पृथ्वीपुर SDOP के कहने पर रामु सेन रात को करीब 12 बजे 2 गैस सिलेंडर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस के अलावा अन्य किसी भी विभाग के कोई भी कर्मचारी नहीं दिखा। परिजन और जान पहचान के कुछ लोग ही रात भर अकेले किला लड़ाते रहे। पुलिस ने ही सब्बल और ग्रन्डर चलाकर गाड़ी को काटा और शवों को बाहर निकाला। इस दौरान एक पुलिसकर्मी टार्च दिखा रहे थे, एक गैस कटर से कार की बॉडी काट रहे थे, एक पुलिसकर्मी शव को कार से बाहर निकाल रहे थे। सूचना मिलने के बाद डॉ. रवि रावत भी मौके पर पहुंच गए और करीब 6 घंटे तक घटना स्थल पर मौजूद ही रहे। अंत में सुबह 4 बजे रेस्क्यू पूरा हुआ और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें – Raid: नेताओं-व्यापारियों के 67 ठिकानों पर छापेमारी, अनूप सिंह के ठिकाने पर मिला करोड़ों का कैश, जानें

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews