Teacher Recruitment: केन्द्रीय विद्यालयों में निकली 4014 पदों पर भर्ती, 16 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

CGPSC Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपको भी शिक्षक पद (Teacher Recruitment) पर सरकारी नौकरी की तलाश है, तो केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। केन्द्रीय विद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), वाइस प्रिन्सपल, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्रिन्सपल, सेक्शन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर और हेड मास्टर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया नवंबर से पहले सप्ताह से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

वैकेंसी की संख्या

कुल वैकेंसी की संख्या 4014 है। जिसमें प्रिन्सपल पद पर 278, वाइस प्रिन्सपल पद पर 116, PGT पद पर 1200, TGT पद पर 2154, फाइनेंस ऑफिसर पद पर 7 और हेड मास्टर पद पर 237 वैकेंसी हैं।

यह भी पढ़ें…क्रूड ऑयल में आया उछाल, MP में हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट, यहाँ ईंधन हुआ महंगा, जानें ताजा भाव

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। PGT पदों के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ B.Ed की डिग्री होगा। टीजीटी पदों के लिए बैच्लर डिग्री के साथ B.Ed की डिग्री अनिवार्य होगा। हेड मास्टर के लिए PRT के साथ 5 साल का अनुभव जरूरी होगा। वाइस प्रिन्सपल के मास्टर्स डिग्री, B.Ed की योग्यता और 5 साल का अनुभव जरूरी होगा। प्रिन्सपल पद के लिए मास्टर्स डिग्री, B.Ed की योग्यता और 8 साल का अनुभव अनिवार्य होगा। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिमिटेड डिपार्ट्मेन्ट कॉम्पेटिटिव एग्जाम के आधार पर होगा।  परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। जल्द ही इसकी तारीख भी घोषित हो सकती है। इसलिए अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट करते रहें। उम्मीदवार ऑनलाइन सीबीएसई द्वारा दी गई लिंक के जरिए आवेदन कर पाएंगे। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक यहाँ दी गई है। ऑफिशियल नोटिफकेशन यहाँ देखें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews