क्रूड ऑयल में आया उछाल, MP में हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट, यहाँ ईंधन हुआ महंगा, जानें ताजा भाव

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखा गया है। शनिवार यानी आज ब्रेंट क्रूड में 4.12 फीसदी का इजाफा हुआ है, इसकी कीमत 98.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकी है। वहीं डब्लूटीआई में 5.04 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। इसी के साथ डब्ल्यूटीआई की कीमत 85.05 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। पेट्रोल और डीजल (Prices of petrol and diesel)ने नए रेट भी जारी हो चुके हैं। देश के महानगरों में आज ईंधन कीमतों में कुछ बदलाव नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें…युवाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द होगी भर्ती, भरे जाएंगे सह अकादमिक पद, 2023 तक 1 लाख रिक्त पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमतों में 0.11 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई है। डीजल 0.09 रुपये प्रति लीटर की गिरावट के साथ 94.89 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। उमरिया, सीधी, सीहोर, राजगढ़, मुरैना, होशंगाबाद, हरदा, दमोह और बालाघाट में आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। विदिशा, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। राजधानी भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है।

यह भी पढ़ें…कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, नियमितीकरण-वेतन पर अपडेट, हाई कोर्ट ने सुनाया ये अहम फैसला

उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, नीमच, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बड़वानी और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। श्योपुर, शहडोल, रीवा, बालाघाट और अनुपुर में आज पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews