
Niwari News : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी सरकारी कार्यालयों में घूस लेने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लोकायुक्त द्वारा ऐसे भ्रष्ट अफसरों की धर पकड़ की जा रही है। इसी बीच बड़ी कार्रवाई सागर लोकायुक्त टीम ने ग्राम पंचायत के सहायक सचिव 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
क्या है पूरा मामला
सागर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी बृजेश यादव निवासी पृथ्वीपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बमरौली ने 2021 में अपने खेत में एक टैंक बनवाया था। यह टैंक ग्राम पंचायत के सहमति से बना था और इसके बिल निकालने के लिए महिपत यादव ने बिल निकालने के एवज में 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। साथ ही कहा था कि भुगतान तभी होगा जब दस हजार रुपए मिल जाएंगे। इसको लेकर शिकायतकर्ता बृजेश यादव ने लोकायुक्त में शिकायत की।
लोकायुक्त ने पहले तो शिकायतकर्ता बृजेश यादव की शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जिसके बाद लोकायुक्त ने अपना जाल बिछाकर आरोपी सहायक सचिव महिपत यादव को पांच हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”947434104″]
