Niwari News : अतिथि शिक्षक पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के पास, नियमितीकरण की लगाई अर्जी

Niwari News : अतिथि शिक्षक पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के पास, नियमितीकरण की लगाई अर्जी

Niwari News : मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक पिछले कई सालों से सरकार से नियमित करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे सैकड़ों बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें कांग्रेस ने नियमित करने का आश्वासन भी दिया था। भाजपा की ओर से भी उन्हें आश्वासन मिलते रहे हैं। इसके बाद भी नियमित नहीं हो सके हैं।

अब अतिथि शिक्षकों ने छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में अर्जी लगाई है। वहीं मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का साथ मिल गया है। जिसके बाद शास्त्री जी ने उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि बालाजी सरकार उनकी जरूर सुनेंगे।

बता दें कि अतिथि शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष निवाड़ी की भूपेंद्र सविता के नेतृत्व में 23 अप्रैल को 5 जिलों के अतिथि शिक्षकों ने ओरछा धाम से बागेश्वर धाम तक न्याय यात्रा निकाली थी। इस दौरान श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भूपेंद्र सविता उपस्थित हुई और प्रदेश के 70 हजार अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की अर्जी लगाई गई। इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने बागेश्वर धाम सरकार को बताया कि मध्यप्रदेश में विगत 15 वर्षों से अतिथि शिक्षक अल्प मानदेय में शासकीय शालाओं में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, जिनको आज तक नियमित नहीं किया और चार-चार महीने में वेतन दिया जाता है और हर वर्ष बाहर निकाल दिया जाता है।

[dgv_vimeo_video id=”820595464″]

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि बालाजी सरकार सभी की सुनते हैं और हर एक मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि बालाजी सरकार हमारी अर्जी को जरूर सुनेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को सद्बुद्धि देंगे जिससे प्रदेश के 70 हजार अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण हो सकेगा। बागेश्वर धाम सरकार ने समस्त बातों को सुनने के पश्चात कहा कि अतिथि शिक्षक संघ के निवाड़ी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सविता ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा कि हम ओरछा धाम से बागेश्वर धाम तक पैदल यात्रा करके आए हैं। हमारी एक ही मांग है, हमें 17 साल हो गए अतिथि शिक्षक के तौर पर काम करते हुए। प्रदेश की सरकार ने हमें नियमित नहीं किया है।

[dgv_vimeo_video id=”820595916″]

इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम किसी भी सरकार के पक्ष या विपक्ष में बात नहीं करते हैं हम सिर्फ एक ही सरकार से प्रार्थना कर सकते हैं। इस पर भूपेंद्र सविता ने कहा कि प्रदेश के 5 लाख अतिथि शिक्षक हैं इनमें माताएं और बहनें भी हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सभी माताएं बहने और अपने शिक्षक दोनों हाथ उठाओ आप नियमित हो जाओ ऐसी प्रार्थना करेंगे। हम किसी भी सरकार से ना कोई मांग करते हैं ना कोई अपेक्षा रखते हैं हम अपनी सरकार से मांग करते हैं अपने सरकार से अपेक्षा रखते हैं उनका नाम बागेश्वर बालाजी सरकार है उनकी सरकार कभी जाती नहीं है हम प्रार्थना करेंगे बालाजी से, हम आपके साथ हैं क्योंकि जहां भाव है हम आपके साथ हैं जितनी हमारी सामर्थ्य होगी, उतनी बात हम पहुंचाएंगे बालाजी के चरणों में।

[dgv_vimeo_video id=”820596318″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews