MP ELECTION : अब भाजपा सांसद को महिलाओं ने घेरा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

bjp-mp-faggan-singh-kulste-oppose-before-assembly-election-

मंडला। 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों, सांसदों और मंत्रियों का विरोध जारी है। जनता विकास के नाम पर वोट मांगने वालों से बीते सालों का हिसाब मांग रही है। अब मंडला से सांसद फग्गन कुलस्ते को विरोध का सामना करना पड़ा है।उनके ही संसदीय क्षेत्र में ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई ।इस विरोध प्रदर्शन की घटना के बाद से ही भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, शनिवार को मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते अपने संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी देव सिंह शैयाम के लिये जनता से वोट मांगने डीलवाड़ा गांव पहुंचे थे । जहां उन्होंने भाजपा को केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा कराए गए कर्यों का जमकर बखान किया । उनका भाषण खत्म होते ही कुछ महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और समस्याओं के निराकरण की मांग करने लगीं  कि आपने इस क्षेत्र में पानी की समस्या का हल अब तक क्यों नहीं किया।ग्रामीणों का आरोप था कि नेता चुनाव के समय वोट मांगने आ जाते हैं और चुनाव निकलते ही दोबारा यहां मुड़कर नहीं देखते। सालों से यहां पानी की समस्या बनी हुई है, जिसका आजतक निराकरण नही हुआ। सब कुछ पता होने के बावजूद वर्तमान विधायक इस गांव की तरफ देखते तक नहीं।इन सब सवालों का बस एक ही जबाब हो जाएगा हो जाएगा बोल कर महिलाओं के बीच से सांसद भाजपा अपनी गाड़ी में बैठ रवाना हो गए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews