पेशेंट देखता रहा बिग बॉस और अवतार, डॉक्टर ने कर दी सफल ब्रेन सर्जरी

पेशेंट देखता रहा बिग बॉस और अवतार, डॉक्टर ने कर दी सफल ब्रेन सर्जरी

आंध्र प्रदेश, डेस्क रिपोर्ट। आंध्र प्रदेश के गुंटूर (Guntur of Andhra Pradesh) से एक हैरतअंगेज  कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की ब्रेन सर्जरी (brain surgery) डॉक्टर द्वारा की गई। अब सवाल यह उठता है कि ब्रेन सर्जरी चौंकाने वाला मामला कैसे हो सकता है। दरअसल डॉक्टर (doctors) के द्वारा की गई ब्रेन सर्जरी में पेशेंट  जगा (patient was awake) हुआ था और वो टेलीविजन शो बिग बॉस (bigboss) और हॉलीवुड फिल्म अवतार (Avtar) देख रहा था।

अक्सर सर्जरी के लिए पेशेंट को एनेस्थीसिया दिया जाता है, जिससे वह बेहोश हो जाता हैं और उस दौरान डॉ सर्जरी को अंजाम देते हैं। लेकिन जो ब्रेन सर्जरी आंध्र प्रदेश में हुई है उसमें पेशेंट को एनेस्थीसिया नहीं दिया गया था और वो पूरी सर्जरी के दौरान होश में था।

दरअसल, 33 साल के मरीज वारा प्रसाद जो कि पातीबांधला गाँव का रहने वाला है, वो बीते कई साल से ब्रेन ट्यूमर का पेशेंट है। जिसके बाद 2016 में वारा प्रसाद की ट्यूमर निकालने को लेकर सर्जरी की गई थी, साथ ही वारा ने डॉक्टरों की सलाह पर रेडियोथेरेपी भी ली थी। लेकिन इसके बाद भी वारा पूरी तरह से ठीक नहीं हुए और बीते कई महीनों से उन्हें दौरे पड़ रहे थे।

पेशेंट वारा की इस हालत को देख कर डॉक्टर श्रीनिवास रेड्डी ने अपनी टीम के साथ वारा की ब्रेन सर्जरी करने का फैसला लिया। वारा के इस ऑपरेशन में उसका जागना जरुरी था क्योंकि डॉक्टर कंप्यूटर के जरिए ब्रेन में होने वाली एक्टिविटी को मॉनिटर कर सके। पेशेंट वारा प्रसाद का ब्रेन ऑपरेशन बिंद्र न्यूरो सेंटर में हुआ। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक वारा के ब्रेन से ट्यूमर बाहर निकाल दिया।

सफल सर्जरी की जानकारी खुद डॉक्टर श्रीनिवास रेड्डी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए दी। डॉक्टर श्रीनिवास रेड्डी गुंटूर के सरकारी अस्पताल में कार्यरत है, जिन्होंने अपने अन्य साथी , डॉ शेषाद्री सेखर (न्यूरोसर्जन) और डॉ त्रिनाथ (एनेस्थेटिस्ट) ने एक प्रइवेट अस्पताल में सर्जरी की, जहां सभी लेटेस्ट तकनीक और मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews