
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में आए दिन क्राइम के मामले सामने आ रहे है। आज फिर इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें अपने पिटते हुए पति को बचाने के लिए आगे आई महिला डॉक्टर को आरोपियों ने गैंग रेप की धमकी दे दी।
दरअसल मंगलवार को 10 लोगों ने इंदौर के स्नेहनगर के रहने वाले एक डॉक्टर की खूब पिटाई की। वहीं कार में बैठी पीड़ित डॉक्टर की पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपियों ने पहले तो उसे धक्का देकर गिरा गिया फिर उसके बाद उसका गैंग रेप करने की धमकी दी।
जिसके बाद सहमी डॉक्टर की पत्नी कार में बैठी हुई उसके पति को पिटता हुआ देखती रही। वहीं डॉक्टर द्वारा लोगों से मदद मांगी गई पर कोई भी उनकी सहायता करने के लिए आगे नहीं आया। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद दो आरोपियों को तिलक नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए एक आरोपी का नाम मुकेश गोस्वामी और दूसरे आरोपी का नाम पुनीत गोस्वामी है,दोनों भाई है।
बता दें कि पूरी घटना करीब शाम 7 बजे की है। घटना को अंजाम तिलक नगर से थोड़े दूर स्थित पीपल्याहाना रोड पर दिया गया, जब डॉक्टर दंपत्ति कार से घर के लिए सब्जी लेने गए थे। डॉक्टर द्वारा जब कार का दरवाजा खोला गया तो रॉग साइड से आ रहे स्कूटर सवार को कार के दरवाजे से टक्कर लग गई। जिसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने उनसे ठीक से गाड़ी चालने को कहा।
जिसपर स्कूटर सवार आग बबूला हो गए और हाथापाई करने लगे। साथ ही उन्होंने फोन कर अपने दोस्तों को भी बुला लिया। जिसके बाद करीब 8-10 लोग घटना स्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कार में बैठी महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ लिया, जिसको देख पीड़ित डॉक्टर ने उससे धक्का दिया तो बाकि लोग खींचकर डॉक्टर को दूर ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।
वहीं अपने पति को पिटता हुआ देख महिला डॉक्टर उससे बचाने दौड़ी तो एक आरोपी ने पहले उसे गालियां दी और फिर उसके साथ गैंग रेप करने की धमकी दी। धमकी के कारण महिला डॉक्टर घबरा गई और कार में बैठ गई।
वहां से निकलने वाले लोगों से मदद मांगने पर भी किसी ने उनकी मदद नहीं की। जिसके बाद डॉक्टर ने डायल 100 पर कॉल करने की कोशिश की पर उनका फोन आरोपियों द्वारा तोड़ दिया गया। वहीं कुछ देर बाद अचानक पुलिककर्मी वहां पहुंच गए और तुरंत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उनके खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामले दर्ज कर लिया है।
निदेशक और संपादक

