Ambani के घर गूंजी खुशियों की किलकारी, दादा-दादी बने मुकेश और नीता अंबानी

Ambani के घर गूंजी खुशियों की किलकारी, दादा-दादी बने मुकेश और नीता अंबानी

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। देश का सबसे अमीर खानदान और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन (Chairman) और मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। गुरुवार को नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी (Aksah Ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने करीब 11:00 बजे बेटे को जन्म (gave birth to boy) दिया है। जिसके बाद से ही मेहता और अंबानी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अंबानी (Ambani) के घर आई इस खुशी के बारे में उनके प्रवक्ता ने जानकारी दी है। बयान के अनुसार ‘भगवान कृष्ण के आशीर्वाद एवं कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर आज बेटे ने जन्म लिया श्लोका और आकाश भाग्यशाली माता पिता बन गए हैं’। दादा दादी बनने पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं बताया गया कि बेटा और मां दोनों ही स्वस्थ्य है। बता दें कि श्लोका और आकाश की शादी साल 2019 में 9 मार्च को हुई थी।

वहीं बीते साल जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने करीब 600 करोड रुपए में ब्रिटेन के टॉय ब्रांड  हैमलेज (Hamleys) का अधिग्रहण (Acquisition) किया था, तो लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए कहा गया था कि मुकेश अंबानी अभी से अपने पोते के लिए खिलौना इकट्ठा कर रहे हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों ने एक ही स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।

श्लोका मेहता ने लंदन के स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर डिग्री हासिल की है। श्लोका मेहता एक बिजनेस लेडी होने के साथ-साथ सोशल वर्कर भी है। साल 2015 में उन्होने एक एनजीओ की शुरुआत की थी जिसका नाम कनेक्ट फॉर है, जो कि जरूरतमंद लोगों को शिक्षा खाना उपलब्ध कराता है।

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी में सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेश की भी कई दिग्गज हस्तियां ने समां बांधा था। बॉलीवुड स्टार्स के सिवा हॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने भी शादी में शिरकत की थी। श्लोका मेहता देश के दिग्गज हीरा कारोबारी रिशेल मेहता की बेटी है और उनका जन्म 11 जुलाई 1990 को हुआ था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews