गैंग रेप करने वाले आरोपी आज तक नहीं लगे पुलिस के हत्थे, पीड़िता ने लगाई सीएम से गुहार, देखें वीडियो

narsinghpur gangrape case

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत ग्राम टोडा करैरा में 25 वर्षीय युवती के साथ 6 लोगो ने कथित तौर परगैंग रेप किया औऱ जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवती ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम टोडा़ के ही सहाव सिंह, जीतू, अंकित, गब्बर औऱ भद्दा ने उसके साथ पहले तो बलात्कार किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। वहीं अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं हुई है।

जबकि महिला ने अपने वायरल वीडियो में बताया कि मुझे और मेरे परिबार पर आरोपियों द्वारा दबाब बनाया जा रहा, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।  मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करती हूँ कि सभी आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार कर, सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं इस दौरान मुझे या मेरे घरवालों को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। युवती ने बताया कि सभी 6 आरोपियों ने उसे घटना की जानकारी किसी को भी देने को लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews