दिल्ली में छाया सिंधिया का जादू

दिल्ली में छाया सिंधिया का जादू

भोपाल/दिल्ली। मध्य प्रदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का जादू दिल्ली के चुनाव में देखने को मिल रहा है। दिल्ली के कैंट इलाके में आज सिंधिया की सभा के दौरान भारी भीड़ उन्हें सुनने के लिए उमड़ी। सिंधिया कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप तंवर के चुनाव प्रचार के लिए वहां गए थे। इस सभा में सिंधिया ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले ढेर सारे वायदे करने वाली केजरीवाल सरकार यथार्थ में कुछ भी नहीं कर पाई। जनता से मुफ्त वाईफाई का वादा हवा-हवाई हो गया और इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि दिल्ली में 5000 बसें चलाई जाएंगी जो अब घटकर ढाई हजार से भी कम रह गई है। सिंधिया ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के चलते देश के व्यापार की कमर टूट गई है और बेरोजगारी का आलम यह है कि हर तरफ बेरोजगारों की फौज दिखाई देती है ।उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटबंदी का बदला भी भाजपा और आप पार्टी के खिलाफ वोट बंदी करके दें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews