UPSC टॉपर टीना डाबी और अतहर खान के रिश्ते में आई दूरी, दी तलाक की अर्जी

UPSC टॉपर टीना डाबी और अतहर खान के रिश्ते में आई दूरी, दी तलाक की अर्जी

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। साल 2015 में देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी (UPSC) में टॉपर रही टीना डाबी (Tina Dabi) एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार टीना के सुर्खियों में रहने की वजह उनकी शादी है। टीना (Tina Dabi) ने अपने पति अतहर आमिर खान (Athar Amir khan) से अलग होने का फैसला लिया है। इन दोनों ने आपसी सहमति से जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।

वहीं जब अतहर खान ने टीना डाबी (Tina Dabi) को अपनी इंस्टाग्राम (Instagram) से अनफॉलो कर दिया था, तब से ही उनके रिश्ते में तनाव की बातें सामने आने लगी थी। वही टीना डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Account) से अपने नाम से खान हटा लिया था, जिसके बाद से दोनों के अलग होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। वहीं अब टीना और अतहर ने तलाक की अर्जी डालकर अपने रिश्ते में आई दूरी की खबर की पुष्टि कर दी है।

बता दे कि टीना डाबी और अतहर खान की शादी 2018 में हुई थी, जिसने देश में काफी सुर्खियां बटोरी थी। टीना डाबी और अतहर खान की शादी की शुभकामनाएं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए दोनों को दी थी। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि 2015 बैच के आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर खान को शादी के बहुत बधाई। ईश्वर करे कि आपका प्यार हर दिन बढ़ता रहे और आप असहिष्णुता और सांप्रदायिक नफरत के इस युग में भारतीयों के लिए प्रेरणा बन सके, गॉड ब्लेस यू।

टीना और आमिर की शादी को लेकर हिंदू महासभा ने ऐतराज जताते हुए इस शादी को लव जिहाद का नाम दिया था। वही दोनों द्वारा दी गई अर्जी में बताया गया कि वॆ काफी समय से अलग रह रहे हैं और वह आगे शादी जारी नहीं रखना चाहते इसलिए आपसी सहमति से दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। बता दें कि जहां 2015 में यूपीएससी सिविल परीक्षा में टीना डाबी पहली टॉपर थी तो कश्मीर के रहने वाले अतहर खान ने यूपीएससी परीक्षा 2015 में दूसरा स्थान प्राप्त किया था फिलहाल दोनों राजस्थान कैडर के अधिकारी है।

टीना डाबी और अतहर खान के बीच नजदीकियां ट्रेनिंग के दौरान ही बढ़ गई थी, 1 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 2018 में शादी कर ली थी। फिलहाल टीना डाबी संयुक्त शासन सचिव वित्त विभाग जयपुर में संयुक्त सचिव है वहीं आमिर सी ओ ए जी एस के पद पर कार्यरत है। वही सोशल मीडिया पर इन दोनों की तलाक की खबर काफी ट्रेंड कर रही है। वहीं नेटीजंस इसे लव जिहाद के एंगल से देख रहे हैं, आइए जानते हैं ट्विटर यूजर्स की टीना डाबी और अतहर खान के तलाक को लेकर प्रतिक्रिया

https://twitter.com/SagarKankoriya/status/1330012387739529217

https://twitter.com/ActiveAnxiety/status/1330009648309551108

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews