ट्रांसपोर्टेशन करने वाले वाहनो के चक्के हुए जाम, 3 दिन का ट्रांसपोर्ट लॉक डाउन आज से शुरू

ट्रांसपोर्टेशन करने वाले वाहनो के चक्के हुए जाम, 3 दिन का ट्रांसपोर्ट लॉक डाउन आज से शुरू

इंदौर,आकाश धोलपुरे

विभिन्न मांगो  को लेकर आल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले इंदौर ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस वेस्ट द्वारा आज से 12 अगस्त तक प्रदेश में तीन दिवसीय लॉक डाउन कर दिया है जिसके बाद मध्यप्रदेश में सात लाख ट्रक और अन्य माल परिवहन वाहनो के चक्के थम गए है। वही अपनी मांगों को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने नारेबाजी कर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया।

परिवहन विभाग की चौकियों से हो रहे भ्रष्टाचार, मप्र में डीजल पर लग रहे सबसे ज्यादा वैट, ट्रक ड्राइवर को कोरोना वारियर्स के तौर पर बीमा, गुड टैक्स और अन्य करो सहित अपनी मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के सात लाख ट्रक और अन्य वाणिज्यिक माल परिवहन वाहन 10 से 12 अगस्त तक हड़ताल पर चले गए है।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस वेस्ट जोन के उपाध्यक्ष विजय कालरा ने कहा कि मप्र में तीन दिन तक रजिस्टर्ड सात लाख ट्रक व अन्य वाणिज्यिक वाहन नहीं चलेंगे, साथ ही मप्र से हर दिन 33 हजार वाहन गुजरते हैं, वह भी नहीं गुजरेंगे। कालरा ने कहा कि हम लगातार मांग कर रहे हैं कि मध्यप्रदेश में चेकिंग नाका की चौकियों पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है और इन चौकियों से करोड़ों रुपए की काली कमाई की जा रही है।डीजल पर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा वैट लिया जा रहा है।28 रुपए का डीजल मध्यप्रदेश में 81 रुपए से अधिक भाव में बिक रहा है।

इधर, मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि आरटीओ और पुलिस द्वारा की जाने वाली वसूली पर भी रोक लगाई जाए और सम्भव हो तो चैकिंग पाइंट को बन्द कर दिया जाए। वही उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग नही मानेगी तो आने वाले समय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े ट्रांसपोर्टस बड़ा कदम उठा सकते है।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के 3 दिनी लॉक डाउन के बाद अब मध्यप्रदेश में खाद्य सामग्री और अन्य सामान का परिवहन थम जाएगा वही इन 3 दिनों में न सिर्फ आम आदमी का नुकसान होगा बल्कि सरकार की मुश्किलें भी बढ़ जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews