बैतूल यातायात विभाग की अनोखी पहल, करवाचौथ पर पत्नियां दे पतियों को हेलमेट का उपहार

unique-initiative-by-betul-traffic-police

बैतूल, वाजिद खान।  हेलमेट और मास्क की उपयोगिता को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, जिसमें शहर के मुख्य चौराहों और पेट्रोल पंप पर पोस्टर बेनर लगाकर संदेश दिया।

संदेश के माध्यम से बताया गया कि जिस तरह करवा चौथ पर पत्नियां अपने पतियों की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती है, उसी तरह अपने पति की लंबी आयु के लिए और सड़क दुर्घटनाओं से उनको बचने के लिए इस करवा चौथ वो अपने पति को हेलमेट और मास्क उपहार स्वरूप दें, जिससे बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। साथ ही  मास्क का उपयोग करने से वो कोरोना महामारी से भी बचेंगे ।

जैसा कि हम सभी जानते है कि इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में सिर में गंभीर चोट आने से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, जिस पर रोक लगाने और किसी अपने की जान बचाने के लिए हम सभी को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए, जिससे दुर्घटना के वक्त सिर में गंभीर चोटें आने से बचा जा सकता है। इसी संदेश को लेकर बैतूल यातायात पुलिस की नई मुहिम करवा चौथ पर चलाई गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews