वाहन चोर और अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, लगभग 5 लाख की बाइक और अवैध हथियार जब्त

वाहन चोर और अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, लगभग 5 लाख की बाइक और अवैध हथियार जब्त

बड़वानी,  मनीष गुप्ता

पिछले दिनों कस्बा पलसूद एवं आस- पास के क्षेत्र में चोरी हो रही थी। पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने वाहन चोरी को गम्भीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत के निर्देशन में एवं एस डी ओ पी राजपुर दिवाकरसिंग वघेल एवं याना प्रभारी रंजना गोखले के नेतृत्व में दो टीमे गठित कि गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

16 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के राजपुर तरफ से पलसूद तरफ आ रहे हैं तथा दो आदमी सिलावद रोड तरफ से बिना नंबर की बाइक से पिस्टल लिये आ रहे है। टीमे गठित कर जुनैद अली उम्र 22 साल, निवासी चापडिया मोहल्ला, पलसुद अली खान उम्र 21 साल निवासी गुलशन नगर खरगोन,फरदीन उर्फ सोनू  मंसूरी उम्र 21 साल निवासी पलसूद, तोशाम कुरैशी उम्र 22 साल निवासी मेहरबान गली खेतिया,नदीम  शेख उम्र 19 साल निवासी हनुमान मंदिर के सामने सेंधवा रोड पलसूद को गिरफ्तार कर उनसे कुल 6 बाइक, दो देसी पिस्टल तथा दो जिन्दा कारतूस जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रूपये बताई जा रही है उन्हें जब्त किया है।

जब्त वाहन का विवरण

1- दो मोटरसाइकिल बिना नम्बर पैशन प्रो
3-एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर की होण्डा शाइन
4-एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर की बजाज कम्पनी की टी.एम
5-एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर की रायल इनफिल्ड कम्पनी की बुलैट

जब्त सुदा अवैध हथियारों का विवरण 

आरोपीयो से दो देसी प्रिस्टल तथा दो जिन्दा कारतुस

वाहन गिरोह की कार्यप्रणाली

यह पुरा गिरोह बस में बैठकर धार झाबूआ इन्दौर जाता है तथा भीड़-भाड़ वाले इलाके में मोटरसाइकिल की रेकी करता। जैसे ही व्यक्ति मोटरसाइकिल खडी करके काम के लिये जाता है, सदस्य उसका पीछा कर रेकी करते तथा जो सदस्य बाईक के पास खडा वह बाईक को ऊठाकर लेे जाते तथा उसको अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखते है।  धार झाबूमा इन्दौर से चोरी कर खरगोन बडवानी में ग्राहक ढूंढकर उनको बेच देते हैं।

आरोपी को पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जा रही है,  उनसे और मोटरसाइकिल मिलने की सम्भावना है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी राजपुर उनि.रंजना गोखले, थाना प्रभारी पलसूद उनि.शंकर निगवाल का विशेष योगदान रहा। आगे भी पलसूद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों और वाहन चोरी पर निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews