#Arrestyograjsingh : युवी के पिता ने हिंदु को बताया गद्दार, उठ रही गिरफ्तारी की मांग, देखें वीडियो

#Arrestyograjsingh : युवी के पिता ने हिंदु को बताया गद्दार, उठ रही गिरफ्तारी की मांग, देखें वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह ( former Indian cricketer Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह   ( yograj singh) अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। एक बार फिर योगराज  ( yograj) अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है

योगराज सिंह 28 नवंबर को किसान आंदोलन में शिरकत करने सिंधु बॉर्डर (sindhu border) पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान दे दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया ( social media)पर अब जमकर वायरल ( viral) हो रहा है और नेटीजंस ( netizens) द्वारा एक स्वर में उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा #Arrestyograjsingh को लेकर ट्वीट किया जा चुका है। एमपी ब्रेकिंग ( MP Breaking News) वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।

दरअसल 28 नवंबर किसान आंदोलन ( Farmers Protest) में किसानों का समर्थन करने पहुंचे योगराज सिंह ने कुछ ऐसा बयान दे दिया कि उनके खिलाफ लोगों ने अब मोर्चा खोल दिया है। नेटीजंस योगराज सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।

यह है पूरा मामला

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह किसान आंदोलन में किसानों का समर्थन करने सिंधु बॉर्डर पहुंचे थे, इसी दौरान उनके द्वारा पंजाबी में भाषण दिया गया, जिसमें वह अपनी मर्यादा भूलती हुए नजर आए। योगराज सिंह ने अपने भाषण में हिंदू को गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि यह हिंदू गद्दार है, इसने 100 साल मुगलों की गुलामी की है, साथ ही योगराज सिंह ने हिंदू महिलाओं के खिलाफ भी अपने भाषण में अभद्र भाषा का उपयोग किया था, जिसके बाद से ही योगराज सिंह नेटीजंस के टारगेट में आ गए हैं और लोग उन्हें अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने योगराज द्वारा दिए गए बयान को आपत्तिजनक, घृणास्पद और भड़काऊ बताया है। बता दें कि योगराज सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। कुछ समय पहले भी वह अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए थे, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी उन्होंने उस दौरान की थी जब उनके बेटे युवराज सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी थी।

बता दें कि किसान बिल ( agriculture bill) को लेकर बड़ी संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे है और एक स्वर में बिल वापस लेने की मांग कर रहे है। किसानों के समर्थन में बॉलिवुड से लेकर खेल जगत के लोग किसानों का समर्थन कर रहे है।

एमपी ब्रेकिंग ( MP Breaking News) वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews