
Panna News : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक युवक मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी मची हुई है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
इमलाहट गांव का मामला
दरअसल, मामला ग्राम इमलाहट का है। जहां एक युवक पर मधु मक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शान बहादुर के रुप में की गई है। वो सुबह नदी किनारे गया था जहां नीम के पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ने लगा। तभी पेड़ पर लगी मधुमक्खी भड़क गईं और शान बहादुर पर हमला कर दिया।
अन्य घायलों का इलाज जारी
चीख- चिल्लाने की आवाज सुनते ही गांव के लोग समेत महिलाएं वहां पहुंची और उसे एक कंबल से लपेट दिया। इस दौरान कुछ अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा। जिसके बाद उन तीनों घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

